गोगरी : स्थानीय थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर पंचायत के वार्ड-10 मुश्कीपुर गांव में मंगलवार को आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक 15 वर्षीय युवक की लाठी-डंडे से जम कर पिटाई कर दी. घटना बाद घायल को गोगरी रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. मंगलवार की देर रात्रि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के मोहम्मद मुसलिम, अनवरी खातून, मो राजा व मो अफरोज सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
आम तोड़ने के विवाद में युवक की पीट कर हत्या
गोगरी : स्थानीय थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर पंचायत के वार्ड-10 मुश्कीपुर गांव में मंगलवार को आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक 15 वर्षीय युवक की लाठी-डंडे से जम कर पिटाई कर दी. घटना बाद घायल को गोगरी रेफरल अस्पताल में भरती कराया […]

गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार की दोपहर मुश्कीपुर निवासी शम्स परवेज का पुत्र मोहम्मद जीशान मुश्कीपुर निवासी मो मुसलिम के बगीचे से आम तोड़ रहा था. इस दौरान पड़ोसी मो मुसलिम का पुत्र मो अफरोज ने दूसरे पक्ष के युवक मो जीशान को आम तोड़ने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों युवक में विवाद बढ़ने लगा. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे. इसके बाद मो मुसलिम व मो राजा आदि मो जीशान को पकड़ कर लाठी-डंडे से पीटने लगे.
आनन-फानन में परिजनों ने घायल जीशान को रेफरल अस्पताल गोगरी में इलाज के लिए भरती कराया, जहां जीशान की गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान जीशान की मौत हो गयी. मौत के बाद भागलपुर बरारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर गोगरी पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने जीशान का शव लेकर घर पहुंचे. गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के मुताबिक इस मामले में दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर वार्ड-10 में घटना बाद इलाके में तनाव का माहौल