रात्रि गश्ती के दौरान पकड़े गये, बाइक जब्त
आबादपुर : पश्चिम बंगाल क्षेत्र से शराब लेकर आ रहे दो बाइक सवार युवकों को पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलवा पंचायत स्थित सनकोला मोड़ से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्त में आये युवकों के पास से 12 लीटर बंगाल निर्मित देसी शराब बरामद की गयी. उनकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पकड़े गये युवकों में अरुण रविदास पिता साताल रविदास राजौल थाना हरिश्चंद्रपुर व दुलाल रविदास पिता दिलीप रविदास घट्टा थाना बारसोई हैं.
दो शराबी गिरफ्तार, शराब जब्त : मनसाही. थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद सिंह, विनय कुमार मांझी ने बुधवार की रात गश्ती के दौरान रामदयाल साह पिता स्व नकी साह को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच लीटर देसी जावा महुआ शराब बरामद किया. रामदयाल ने शराब भी पी रखी थी. दूसरी ओर शराब पीने के आरोप में मो एहसान पिता मो इसमाइल दोनों साकिन सहाजा थाना मनसाही निवासी को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया .
तीन बोतल शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार : आजमनगर. थाना क्षेत्र के महेशपुर में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को तीन बोतल बंगाल मेड शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया कि दोनों आलमपुर थाना आजमनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं.
महिला शराब कारोबारी को पुलिस ने दबोचा : कटिहार. नगर थाना में दर्ज कांड 152\\17 के प्राथमिकी अभियुक्त जो महिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार थी. मंगलवार की रात नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादेवंेदू के नेतृत्व में पुलिस ने बघवा बाड़ी में छापेमारी कर अनारसी को गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिन पूर्व बघवा बाड़ी में अनारसी देवी पति दिलीप साह के घर छापेमारी कर 70 बोतल देशी शराब जब्त किया था. अनारसी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी थी. . मंगलवार को बघवा बाड़ी में तीन चार घरों मे छापेमारी कर आखिर पुलिस आरोपित महिला को गिरफ्तार करने में सफल रही.
हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार :कटिहार. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में एक व्यक्ति को शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने के आरोप में मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष् रंजन कुमार सिंह ने बताया कि हफलागंज में शराब के नशे में धुत हो कर मो मुस्तकिन मारपीट कर हंगामा कर रहा था. इस बात की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व मुस्तकिन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मुस्तकिन को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सक ने जांच रिपोर्ट में आरोपी के नशे में होने की पुष्टि की. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
शराबी को भेजा जेल : हसनगंज.पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार राम ने बताया कि आदय्तन शराबी गौरव कुमार ठाकुर पिता मनोज ठाकुर साकीन भेरिया रहिका थाना सहायक कटिहार जो शराब सेवन कर सेंट्रल बैंक चौक हसनगंज में अभद्र शब्द का गाली-ग्लोज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
