झाझा : राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस के एस-10 बोगी में मंगलवार की रात एक महिला से बगल की सीट पर सफर कर रहे एक यात्री ने छेड़खानी की. इस बाबत पटना के पीरबोहर थाना क्षेत्र की पीड़ित रेल यात्री ने झाझा रेल थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि ट्रेन में राजेंद्रनगर में सवार होकर एस-10 बोगी की सीट संख्या 68, 69 से अपने भाई के साथ आसनसोल जा रही थी. ट्रेन के किउल स्टेशन से खुलते ही एक व्यक्ति मेरे बर्थ के बगल वाली सीट पर आकर बैठ गया.
जमुई स्टेशन के पहले वह मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा. मेरे द्वारा मना करने के बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया. तब मैं चिल्लाने लगी. इतने में आरोपित जमुई स्टेशन पर उतर कर भागने लगा. पुलिस कर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया. इस दौरान मेरा भाई भी जग गया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान देवघर के
