वज्रपात से एक ही परिवार के तीन सहित छह की मौत

कटिहार : जिले के अलग-अलग जगहों में रविवार की रात हुए वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक महिला घायल हो गयी. कदवा थाना क्षेत्र के भौनगर पंचायत के मंझोक गांव में रविवार की रात वज्रपात की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. दिल दहला देनेवाली […]

कटिहार : जिले के अलग-अलग जगहों में रविवार की रात हुए वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक महिला घायल हो गयी. कदवा थाना क्षेत्र के भौनगर पंचायत के मंझोक गांव में रविवार की रात वज्रपात की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. दिल दहला देनेवाली इस घटना में छह बच्चों की जान बच गयी.

रात एक बजे तेज हवा के साथ वज्रपात की चपेट में आने से मो तौहीद आलम(40), उनकी पत्नी आबेदा खातून (35) व बड़ी बेटी तोहफा खातून(12) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस घटना में परिवार के छोटे-छोटे छह बच्चों की जान बच गयी. मृतक के भाई मो शाहिद ने बताया की रोने चिल्लाने की आवाज पर दौड़ कर

वज्रपात से एक…
आने पर तीन को मृत पाया. बचे सभी बच्चे चौकी के नीचे दुबके बैठे थे. मो तौहीद आलम पांच बेटी, दो बेटा को लेकर एक ही कमरे में रात को खाना खाने के बाद सो गये थे. देर रात मेघ गर्जन व तेज हवा चलने पर वह उठ कर बच्चों की जान बचाने के लिए बेटी प्यारी, बाबूल, पूनम, तौसीफ, चांदनी, रुखसार को चौकी के नीचे बैठा कर बड़ी बेटी व पत्नी के साथ घर का टीन का छप्पर पकड़ रखा था, ताकि वह तेज हवा में उड़े नहीं. इसी दौरान उनके घर पर वज्रपात हो गया जिससे पल भर में तीन लोगों की जान चली गयी. छोटे-छोटे छह बच्चे अनाथ हो गये. मृतक के भाई ने बताया की पिता मजदूरी व थोड़ा खेती कर अपने हम लोगों की परवरिश करते थे.
सब से छोटी बेटी रूखसार केवल सात माह की है. अचानक इस दर्दनाक हादसे पर उसकी आंख नम हो जाती है. सभी के जुबान पर एक ही बात है कि इन मासूमों का अब क्या होगा. आखिर इनका पालन पोषण कौन करेगा. बलिया बेलौन थानाध्यक्ष को देने के साथ-साथ अंचलाधिकारी कदवा, अनुमंडल पदाधिकारी फारोज अख्तर को दिये जाने के बाद थाना प्रभारी पहुंच कर आवश्यक जानकारी लेने के साथ शव को कब्जे में लिया. सीओ ने यूडी केश दर्ज कर आपदा राहत से सहायता राशि मिलने का आश्वासन दिया.
दूसरी ओर डंडखोरा थाना क्षेत्र में आंधी बारिश के साथ हुए वज्रपात में प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सौरिया पंचायत गोविंद चौक के पास सहरपुर मोमिन टोला में वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला मारून खातून पति सद्दाम अंसारी की मौत हो गयी. वहीं सास हुतसून खातून 48 वर्षीय बुरी तरह झुलस गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद अंचल पदाधिकारी निरंजन कुमार मिश्रा, थाना अध्यक्ष संजय दास, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्र भूषण ठाकुर मौके पर पहुंच कर सांत्वना दिया.
फलका के पोठिया में वज्रपात गिरने से तारणी देवी पति जय लाल मंडल की मौत हो गयी. परिजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है.
बरारी प्रखंड के बिसनपुर डहरा गांव में सोमवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से अशरफी यादव के तीस वर्षीय पुत्र उमेश यादव की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही सीओ ओम प्रकाश गुप्ता घटना स्थल पर पहुंचे. घटना के बाद से माता-पिता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूर्व मुखिया मनोज यादव, धनंजय कुमार, सुबोध यादव, सीओ ओमप्रकाश गुप्ता, थानाघ्यक्ष सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटे थे.
कटिहार
कदवा के मंझोक गांव में दंपती व बड़ी बेटी की गयी जान
घटना में छोटे-छोटे छह बच्चे हो गये अनाथ
डंडखोरा व फलका में एक-एक महिला की मौत
बरारी के बिसनपुर डहरा गांव में एक युवक की गयी जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >