पूर्व उपमुखिया के भाई की हत्या

छाेहार पंचायत के पूर्व में उपमुखिया रह चुके हैं मृतक के भाई सोनेलाल मंगलवार की दोपहर घर से निकले थे योगेंद्र, रात भर ढूंढ़ते रहे परिजन घटनास्थल से कुछ दूरी पर होता है देसी शराब का निर्माण समेली (कटिहार) : पोठिया ओपी क्षेत्र के छोहार पंचायत के बरंडी नदी के सोकना धार बहियार में मंगलवार […]

छाेहार पंचायत के पूर्व में उपमुखिया रह चुके हैं मृतक के भाई सोनेलाल

मंगलवार की दोपहर घर से निकले थे योगेंद्र, रात भर ढूंढ़ते रहे परिजन
घटनास्थल से कुछ दूरी पर होता है देसी शराब का निर्माण
समेली (कटिहार) : पोठिया ओपी क्षेत्र के छोहार पंचायत के बरंडी नदी के सोकना धार बहियार में मंगलवार की रात 55 वर्षीय योगेंद्र राय की हत्या अपराधियों ने कर दी. योगेंद्र के भाई सोनेलाल राय छोहार पंचायत के उपमुखिया भी रह चुके हैं. बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन समेत पोठिया ओपी पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. योगेंद्र के पुत्र संजय कुमार ने बताया कि उसके पिता मंगलवार की दोपहर ही घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. हमलोगों को चिंता सताने लगी.
काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला. बुधवार को सूचना मिली कि पिता का शव सोकना धार के बहियार में फेंका हुआ है. अपराधियों ने बड़ी बेरहमी से घटना को अंजाम दिया है. शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि शरीर के पूरे हिस्से में गरम पानी या एसिड डाला गया है. सिर में भी गंभीर चोट के निशान पाये गये हैं. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को देखने से पता चलता है कि शरीर पर गरम पानी डाला गया है. शव पर छाले पड़ गये थे. अनुसंधान किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि हत्या कैसे की गयी है. फिलहाल मृत के परिजनों के शक के आधार पर पुलिस कुछ व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >