बालश्रम के खिलाफ बुलंद करें आवाज

अपील. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ को किया रवाना बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है इसे सबों को मिल कर जन जागरूकता के माध्यम से रोका जा सकता है : डीएम कटिहार : विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को श्रम संसाधन विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई […]

अपील. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है इसे सबों को मिल कर जन जागरूकता के माध्यम से रोका जा सकता है : डीएम
कटिहार : विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को श्रम संसाधन विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई कटिहार के सौजन्य से अभिलाषा परिवार संग सभी संस्था की ओर से बाल श्रम की रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ निकाली गयी. बाल श्रम रोकथाम को लेकर निकली जागरूकता रथ यात्रा को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने समाहरणालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. डीएम ने इस अवसर पर कहा कि कटिहार अन्तर्गत बालश्रमिकों को धावा दल के द्वारा मुक्त करवा कर उन्हें पुनर्वासित कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह सामाजिक बुराई है. इसमे सबो को मिल कर जन जागरूकता के माध्यम से इस कुप्रथा को रोक जा सकता है.
उन्होंने कहा कि कटिहार के विभिन्न प्रखंडों में यह रथ जायेगी तथा बाल श्रम के रोकथाम के प्रति लोंगो को जागरूक करेगा. इस रथ में ध्वनि विस्तारक यन्त्र के माध्यम से बालश्रम के रोकथाम के लिए लोंगो को जागरूक किया जायेगा. इस अवसर पर अभिलाषा परिवार के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के द्वारा अभिलाषा परिवार को इस कार्यक्रम के आयोजन निदेश दिया गया है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मुकेश पांडेय, एसडीओ सदर उदिता सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अक्षय रंजन, बाल श्रमिक परियोजना के परियोजना निदेशक सह पंचायती राज पदाधिकारी फैयाज अख्तर, फिल्ड ऑफिसर संजीव कुमार सिंह, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ब्रजेश कुमार विकल, अभिलाषा परिवार के सचिव राजेश कुमार सिंह,क़ानूनी सलाहकार कृष्ण मिश्रा, श्याम कुमार, अजय पासवान, सहित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार, विमल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >