सदर अस्पताल में गंदगी देख गुस्साये डीएम

कटिहार : जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी देख कर भड़क गये. सवेरे करीब आठ बजे के आसपास डीएम सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में करीब दो घंटे के दौरान डीएम ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. सदर अस्पताल के प्रवेश द्वार पर घुसते ही डीएम […]

कटिहार : जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी देख कर भड़क गये. सवेरे करीब आठ बजे के आसपास डीएम सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में करीब दो घंटे के दौरान डीएम ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. सदर अस्पताल के प्रवेश द्वार पर घुसते ही डीएम ने मुख्य द्वार पर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया.

उसी के समीप सदर अस्पताल परिसर में जेनेरिक दवा मेडिकल दुकान की जांच की. मेडिकल संचालक से जब अग्रीमेंट का पेपर मांगा तो वह उपलब्ध नहीं करा सका. साथ ही मेडिकल दुकान संचालन को लेकर निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर डीएम ने स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया. इसके बाद डीएम ने मलेरिया कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया. परिसर में खड़े एंबुलेंस की जानकारी भी डीएम ने ली. साथ ही एंबुलेंस का संचालन करा कर भी देखा.

वहां के बाद डीएम स्टोर में चले गए. वहां की व्यवस्था की जानकारी ली. यहां के बाद डीएम जब एएनएम स्कूल पहुंचे तो वहां की कुव्यवस्था देख कर भड़क गए. डीएम ने कई तरह के निर्देश भी दिए. डीएम ने सदर अस्पताल स्थित सभी वार्डों का निरीक्षण करने के बाद साफ सफाई को लेकर नाराजगी जताई. सदर अस्पताल परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड की स्थिति को देखकर भी डीएम भड़क गए. डीएम ने कहा कि सुरक्षाकर्मी का कोई लक्षण इन लोगों में नहीं दिखता है.

गहन चिकित्सा कक्ष के बारे में डीएम ने मौके पर कहा कि एक महीने के अंदर गहन चिकित्सा कक्ष को शुरू कर दिया जाएगा. पत्रकारों के सवाल पर डीएम ने कहा कि वह अभी सुधार करने के लिए निकले है. व्यवस्था में सुधार नहीं होने के बाद अनिवार्य रूप से कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ श्यामचंद्र झा, अस्पताल प्रबंधन किशोर सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >