कटिहार : अपराधियों ने बरारी थाना क्षेत्र के सेमापुर के मक्का व्यवसायी से हथियार के बल पर 12 लाख रुपये लूट लिये. मक्का व्यवसायी चिरंजीवी जायसवाल व प्रीतम चौधरी 12 लाख रुपये कटिहार के एसडीएफसी बैंक से निकाल कर घर लौट रहे थे.
इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार छह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सेमापुर के मक्का व्यवसायी चिरंजीवी व प्रीतम चौधरी कटिहार स्थित एसडीएफसी बैंक से 12 लाख रुपये निकाल कर घर सेमापुर लौट रहे थे कि सकरैली स्टेट बैंक के आगे तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने रुपये लूट लिये.
