-महावीर जयंती पर गांव में 48 घंटे का होगा अष्टयाम का आयोजन फलका हथवाडा गांव में महावीर जयंती पर अष्टयाम संकीर्तन को लेकर पूजा कमेटी की ओर बुधवार को 1101कन्याओं व महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. नेतृत्व हथवाड़ा मुखिया भारती कुमारी, उनके पति गौतम मालाकार ने किया. कलशयात्रा का शुभारंभ बरंडी नदी से जल भरकर पांच किलोमीटर हथवड़ा पंचायत के आधा दर्जन गांव भ्रमण करते हुए पुनः हथवाड़ा गांव पहुंची. कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्या एवं महिलाओं को किसी प्रकार का कठिनाई न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा था. जगह-जगह शुद्ध पेयजल व शरबत की व्यवस्था की गयी थी. कलशयात्रा के समापन के पश्चात 48 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुरुआत की गयी. जय श्री राम के जयकारे से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान रहा. अष्टयाम में छह अन्य जगहों के मंडलियों के अलावा स्थानीय मंडलियों ने भी भाग लिया. कलश शोभायात्रा को सफल बनाने में गौतम मालाकार, मंजीत यादव, भाजपा प्रखंड मंत्री प्रमोद झा, लक्ष्मण शर्मा, प्रमोद चौधरी, सुनील चौधरी, सुनील मंडल, चंदन चौधरी, भाजपा मंत्री राम मुनमुन, शंभू महलदार, सरपंच प्रतिनिधि राकेश चौधरी, मुन्ना चौधरी, संजीत चौधरी, अशोक चौधरी, संजय चौधरी, मुनेश्वर चौधरी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
