कैमूर: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, मोहनिया पुलिस ने घर पर मारा छापा, हथियार बरामद

मोहनिया के खजरा गांव में हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक के घर पुलिस ने छापेमारी कर हथियार बरामद किया, आरोपी फिलहाल फरार है।

Kaimur News : स्थानीय थाना क्षेत्र के खजरा गांव में हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया. वीडियो की जानकारी मिलने के बाद मोहनिया पुलिस ने रविवार की रात आरोपी के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस ने वीडियो में दिखाया गया हथियार बरामद कर जब्त कर लिया. हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी घर से फरार मिला.

हथियार के साथ वीडियो बनाकर किया था वायरल

जानकारी के अनुसार, खजरा गांव निवासी शिवनरायण यादव के पुत्र पुतुल यादव ने हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था. वीडियो की जानकारी मोहनिया पुलिस को मिलने के बाद उसका सत्यापन कराया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की.

तलाशी में वीडियो वाला हथियार बरामद

पुलिस के पहुंचने से पहले ही पुतुल यादव घर से फरार हो गया था. पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें वीडियो में प्रदर्शित हथियार बरामद हुआ. पुलिस ने हथियार को विधिवत जब्त कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियार या आपत्तिजनक सामग्री का प्रदर्शन अथवा पोस्ट करना दंडनीय अपराध है. ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कैमूर पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी कर रही है.

Also Read : गुप्ता धाम की गुफा में सफाई व्यवस्था पर सवाल, जगह-जगह कचरा और दुर्गंध से श्रद्धालु परेशान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >