दुर्गावती–ककरैत मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक घायल

Kaimur News : दोनों बाइक सवार जैसे ही डहला मोड़ के पास पहुंचे, तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

कर्मनाशा (कैमूर) से मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट

Kaimur News :  दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती–ककरैत मार्ग पर डहला मोड़ के समीप मंगलवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों में मोहम्मद इमरान (पिता मोहम्मद इस्लाम, ग्राम गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश), तथा बृजेश राम (पिता पुनवासी राम), करन राम (पिता बास्कृत राम) और आशीष राम (पिता नागेंद्र राम), सभी ग्राम कुरई, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के निवासी शामिल हैं.

टक्कर इतनी जोरदार कि बाइक सवार उछलकर गिरे

जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार जैसे ही डहला मोड़ के पास पहुंचे, तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया.

एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद इमरान की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. वहीं चैनपुर थाना क्षेत्र के तीन अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया है. पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >