कैमूर में फेसबुक पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध एकनाली बंदूक बरामद

कैमूर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध बंदूक भी बरामद हुई है. पुलिस ने आम लोगों से ऐसी गतिविधियों से बचने की अपील की है.

Kaimur News: कैमूर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो वायरल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से एक अवैध एकनाली बंदूक भी बरामद की गई है.

फेसबुक पर वायरल फोटो के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 31 जुलाई को फेसबुक पर एक युवक का हथियार लहराते हुए फोटो वायरल हुआ था. मामले का सत्यापन करने पर उसकी पहचान जसवंत सिंह, पिता महेंद्र यादव, निवासी कान्हानार, थाना अधौरा, जिला कैमूर के रूप में हुई.

घर पर छापेमारी कर किया गिरफ्तार

पहचान होने के बाद अधौरा थाना पुलिस ने तत्काल आरोपी के घर पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध एकनाली बंदूक भी बरामद हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से बचने की अपील

कैमूर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना दंडनीय अपराध है. ऐसे मामलों पर पुलिस की लगातार निगरानी है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या सार्वजनिक शांति भंग करने वाली पोस्ट करता है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल-112 पर दें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >