कैमूर में 200 छात्राओं ने किया योगाभ्यास, योग गुरु ने बताया पढ़ाई में ध्यान लगाने और स्वस्थ रहने का तरीका

कैमूर के राम जानकी प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में पतंजलि योग समिति द्वारा छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया।

कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के सकरी स्थित रामजानकी प्रोजेक्ट बालिका-2 उच्च विद्यालय में शनिवार को योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. पतंजलि योग समिति बिहार दक्षिणी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की करीब 200 छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया.

योग गुरु अवध नारायण चौबे ने दिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी और योग गुरु अवध नारायण चौबे के मार्गदर्शन में छात्राओं को योग का अभ्यास कराया गया. उन्होंने छात्राओं को योग के महत्व और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के बारे में जानकारी दी.

शिक्षकों ने भी लिया योगाभ्यास में हिस्सा

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी समेत शिक्षक रवि प्रकाश रंजन, जैनेंद्र कुमार सिंह, रामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, अनिल कुमार सिंह, आशुतोष तिवारी, पंकज कुमार, श्वेता रानी, रश्मि सिंह और प्रेमदा कुमारी ने भी भाग लिया. इस दौरान छात्राओं को योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया.

योग से पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की दी जानकारी

योग प्रशिक्षक अवध नारायण चौबे ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह दिनचर्या को बेहतर बनाने का माध्यम है. उन्होंने छात्राओं को बताया कि नियमित योग से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. पढ़ाई के दौरान थकान दूर करने और पढ़ाई में मन लगाने के लिए भी अलग-अलग योगाभ्यास किये जा सकते हैं.

छात्राओं को कराये गये विभिन्न योगासन

योगाभ्यास के दौरान छात्राओं को ताड़ासन, कोणासन, त्रिकोणासन, पदहस्तासन, पदांगुष्ठासन और चक्रासन समेत कई आसनों का अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षक ने आसनों को करने की सही विधि भी समझायी.

आठ प्रकार के प्राणायाम का कराया अभ्यास

कार्यक्रम में छात्राओं को आठ प्रकार के प्राणायाम भी कराये गये. इसके बाद शांति पाठ कराया गया और 'करें योग, रहें निरोग' का संदेश दिया गया. छात्राओं को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया.

घरेलू और पौष्टिक भोजन पर दिया जोर

योग प्रशिक्षक ने छात्राओं को बाहरी और पैकेट वाले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि भोजन में प्लास्टिक या अन्य हानिकारक सामग्री से बचने के लिए घर के बने खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए.

छात्राओं के बीच आयुर्वेद पत्रिका का वितरण

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आयुर्वेद से जुड़ी पत्रिकाएं भी वितरित की गयीं. आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को योग, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था.

बालिका विद्यालय में छात्राओं ने किया योगाभ्यास | Prabhat Khabar Network
बालिका विद्यालय में छात्राओं ने किया योगाभ्यास | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satendra singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >