कैमूर : दहेज में स्प्लेंडर बाइक नहीं मिली तो महिला को किया प्रताड़ित, पति पटेल चौक पर छोड़कर फरार

Kaimur News : कैमूर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों का अत्याचार सामने आया है. महिला को मारपीट कर पति ने सड़क पर छोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Kaimur News : दहेज में स्प्लेंडर बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों द्वारा महिला के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति समेत ससुराल के अन्य लोग बाइक के लिए लगातार दबाव बना रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था.

चार सितंबर को पटेल चौक पर छोड़कर चला गया पति

पीड़िता सिवों गांव निवासी महेंद्र बिंद की बेटी लक्ष्मीना कुमारी उर्फ रिमझिम ने भभुआ थाने में दिये आवेदन में बताया है कि उसकी शादी 12 मई 2026 को चांद थाना क्षेत्र के कौआठोर गांव निवासी नागेंद्र बिंद के साथ दान-दहेज देकर हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही पति नागेंद्र बिंद समेत ससुरालवाले उसके पिता से दहेज में स्प्लेंडर बाइक मांगकर लाने का दबाव बनाने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाने लगा.

पिता ने पंचायती कर मामले को सुलझाने का किया प्रयास

पीड़िता के अनुसार, उसके पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उन्होंने ससुरालवालों को समझाने के साथ ही मामले को लेकर पंचायती भी करायी, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका. महिला का आरोप है कि चार सितंबर को एक बार फिर उसके साथ मारपीट की गयी. इसके बाद पति उसे भभुआ शहर के पटेल चौक पर छोड़कर अकेले अपने घर चला गया.

Also Read : सासाराम: प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन 2.80 लाख बच्चों ने दी परीक्षा

पति समेत ससुराल के चार लोगों पर प्राथमिकी

मामले में पीड़िता ने पति नागेंद्र बिंद, भसुर सूरज बिंद, ससुर नगीना बिंद और सास सुखिया देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Also Read : रोहतास: 2027 में होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बैठक, पंचायत स्तर पर बनेगी 11 सदस्यीय टीम

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

भभुआ थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.

Also Read : सासाराम: प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन 2.80 लाख बच्चों ने दी परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >