कैमूर घर में घुसकर महिला से मारपीट, बक्से से रुपये निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक महिला से मारपीट और नकदी लूटने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ी तकिया गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट और नकदी निकालने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर में घुसकर की गाली-गलौज और मारपीट

पीड़िता माजो खातून, पति तसौवर खान, बड़ी तकिया गांव निवासी ने अपने आवेदन में बताया कि वह घर पर मौजूद थीं. इसी दौरान गांव के रमेश बिंद, प्रकाश बिंद, गोविंद बिंद और बिसुनी बिंद उनके घर में घुस आए. आरोप है कि चारों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की.

बक्से से 5 हजार रुपये निकालने का भी आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने घर में रखे बक्से से करीब 5 हजार रुपये भी निकाल लिए. घटना के बाद उन्होंने चैनपुर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई.

चार लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravishankar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >