स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ किया शस्त्र-पूजन व पथ संचलन

नगर पंचायत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड कुदरा की ओर से विजयादशमी उत्सव, शस्त्र-पूजन व पथ संचलन कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ

कुदरा. नगर पंचायत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड कुदरा की ओर से विजयादशमी उत्सव, शस्त्र-पूजन व पथ संचलन कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ. दोपहर आदिशक्ति कंकाली माता मंदिर प्रांगण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इधर, रामलीला मैदान से निकला पथ संचलन मुख्य बाजार होते महाबीर स्थान, भभुआ रोड, स्टेशन रोड, थाना रोड, पुरानी चेनारी रोड से होते पूर्वी छोर कुदरा बाजार तक पहुंचा व कंकाली मंदिर परिसर में आकर पथ संचलन का समापन किया गया. उक्त अवसर पर पूरे मार्ग में नगरवासियों ने भारत माता के जयकारों के साथ स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया. कार्यक्रम में बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि डीएवी विद्यालय पुसौली के आचार्य विपिन कुमार शामिल हुए. वहीं, खंड संघचालक संजय रस्तोगी के मार्गदर्शन में सत्र का संचालन राजन पांडे ने किया. कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक संतोष रस्तोगी, एकल गीत में रवि शंकर वर्मा, सामूहिक गीत में निरंजन कुमार, खंड कार्यवाह वरुण गांधी व सह खंड कार्यवाह सुमित ने सक्रिय भूमिका निभायी. कार्यक्रम में रोहतास विभाग के सह विभाग कार्यवाह वीरेंद्र तिवारी व जिला प्रचारक रजनीकांत समेत विभिन्न संगठनों के स्वयंसेवक भी मौजूद रहे. स्थानीय समाजसेवा से जुड़े प्रमुख नागरिकों में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिशभ प्रताप सिंह रिशु सिंह, सरस्वती शिशु विद्यालय के प्राचार्य इंद्रजीत सिंह, रंजय श्रीवास्तव, ओमकार दूबे, राजेश सिंह, अरविंद आर्य, देवमुनि सिंह, जिला पर्यावरण युवा शक्ति प्रमुख अंकित गुप्ता, सद्भाव रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >