चैनपुर में मंत्री जमा खान पर लोगों ने लगाया आरोप, बोले-चुनाव के दौरान किया गया था वादा, अपनी मांग को लेकर किया सड़क जाम,जानें पूरा मामला

कैमूर के ग्रामीणों ने मंत्री जामा खां के वादे पर विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर भभुआ-चैनपुर मार्ग जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान किया गया वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है.

Minister Jama Khan : कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव के ग्रामीणों ने विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर भभुआ-चैनपुर मार्ग को परैया के समीप करीब एक घंटे तक जाम कर दिया. सड़क जाम होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही. ग्रामीणों ने मंत्री जामा खां के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विद्यालय निर्माण का पुराना वादा पूरा करने की मांग की.

चुनाव के दौरान किया गया था विद्यालय निर्माण का वादा

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चुनाव के दौरान उन्होंने विद्यालय निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया था. उस समय मंत्री जामा खां ने ग्रामीणों से बातचीत कर चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले गांव में विद्यालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया था. ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद उक्त वादा पूरा करने की दिशा में अब तक ठोस पहल नहीं की गयी.

डीएम कार्यालय में भी दिया था आवेदन

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी के कार्यालय में भी आवेदन दिया गया था. इसके बावजूद अभी तक विद्यालय निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटाने का किया प्रयास

सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की. उनका कहना है कि गांव के बच्चों को शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है.

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग पर जल्द पहल नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. ग्रामीणों ने विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए गांव में विद्यालय की जरूरत है.

कैमूर में शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य,चक्का जाम के बाद हरकत में आया प्रशासन; लोगों में खुशी की लहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत पटेल

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >