मोहनिया शहर. भभुआ-मोहनिया पथ पर रतवार गांव के समीप शनिवार को इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. घायलों में खुदगौरा गांव निवासी सुनील खरवार के पुत्र नीतीश कुमार व मंटू प्रजापति के पुत्र बिट्टू कुमार शामिल बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, शनिवार को बाइक से दोनों छात्र अपने गांव से भभुआ भूपेश गुप्ता कॉलेज परीक्षा देने जा रहे थे, तभी रतवार के पास भभुआ की ओर से आ रही एक बाइक से सामने से जोरदार टक्कर हो गयी और हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया.
परीक्षा देने जा रहे दो छात्र सड़क दुर्घटना में घायल, रेफर
भभुआ-मोहनिया पथ पर रतवार गांव के समीप शनिवार को इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गये.
