कैमूर में अचानक सड़क पर आया हिरण, बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल

भभुआ के बारे हाई स्कूल के पास हिरण को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

kaimur News : नगर परिषद मोहनियां में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दो लोग अचानक सड़क पर आए हिरण को बचाने के प्रयास में हादसे का शिकार हो गये. दुर्घटना भभुआ नगर स्थित बारे हाई स्कूल के समीप हुई. हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

अचानक सड़क पर आया हिरण, बिगड़ा बाइक का संतुलन. जानकारी के अनुसार, भभुआ नगर के वार्ड संख्या-19 निवासी मुन्ना लाल, पिता स्वर्गीय लल्लन राय, अपने साले आफताब आलम, पिता स्वर्गीय शाह मोहम्मद राय, के साथ बाइक से मोहनियां जा रहे थे. दोनों ड्यूटी के लिए निकले थे. इसी दौरान बारे हाई स्कूल के पास अचानक एक हिरण सड़क पर छलांग लगाकर आ गया.

बचाने के प्रयास में सड़क पर गिरी बाइक. अचानक सामने आए हिरण को बचाने के प्रयास में बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया. इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.

स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती कर लिया. हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये.

चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज. चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. इधर, हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने सड़क पर अचानक वन्यजीवों के आने के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत बतायी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >