रोहिया गेट के पास सड़क पर निकली पेड़ की टहनियां दे रही दुर्घटना को न्योता

कई महीनों से बनी समस्या पर प्रशासन व एनएच विभाग की नहीं पड़ी नजर

कई महीनों से बनी समस्या पर प्रशासन व एनएच विभाग की नहीं पड़ी नजर रात में नहीं दिखती टहनी, कई वाहन टकराकर हो चुके क्षतिग्रस्त नुआंव. प्रखंड क्षेत्र की व्यस्त सड़क एनएच-319 ए पर रोहिया गेट के समीप सड़क पर निकली पेड़ की टहनियां इन दिनों दुर्घटना को आमंत्रण देती नजर आ रही हैं. बीते कई महीनों से यह समस्या बनी है, लेकिन अब तक न तो प्रशासन व न ही एनएच विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया है. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में चिंता बनी है. जानकारी के अनुसार, मोहनिया-बक्सर मुख्य पथ पर स्थित रोहिया गेट के पास सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ की दो बड़ी टहनियां मुख्य सड़क की ओर काफी दूर तक निकल आयी हैं. यह टहनियां सड़क से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बन गयी हैं. इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. दिन के समय वाहन चालकों को किसी तरह टहनी दिखायी दे जाती है व वे सावधानी बरतते हुए किनारे से निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय स्थिति अधिक खतरनाक हो जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में सड़क पर निकली काली व मोटी टहनी हेडलाइट की रोशनी में स्पष्ट नहीं दिखती, जिससे कई बार चार पहिया वाहन उससे टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. सिसौड़ा गांव के किसान सुहैल खान बताते हैं कि सड़क किनारे निकली यह टहनी किसी भी समय किसी की जान ले सकती है. उन्होंने कहा कि कई महीनों से यह समस्या बनी है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी अब तक उदासीन बने हैं. स्थानीय लोगों ने एनएच विभाग व जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क पर निकली टहनियों को काटकर हटवाने की मांग की है, ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को संभावित हादसे से राहत मिल सके व यातायात सुरक्षित बनाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >