होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

डीएम व एसपी ने जिलेवासियों से की सद्भावना व भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील

= डीएम व एसपी ने जिलेवासियों से की सद्भावना व भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील जिले के 228 संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस बल अफवाह फैलाने वालों पर होगी त्वरित कार्रवाई, नियंत्रण कक्ष से होगी 24 घंटे निगरानी भभुआ सदर. होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था की तैयारी में जुटे डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी हरिमोहन शुक्ल ने जिले वासियों से आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है. प्रशासन के अनुसार पुलिस पूरी तरह सतर्क व चौकस है, जो बुधवार चार मार्च को मनाये जाने वाले होली पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई करेगी. डीएम व एसपी के संयुक्त आदेश से जारी किये गये निर्देश के अनुसार, इस बार शहर के 20 सहित जिले के 228 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों व दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है. शहर में गश्ती दल के साथ-साथ हर चौक-चौराहों पर महिला व पुरुष पुलिस जवान भी तैनात किये गये हैं. जिले भर की पल-पल की जानकारी के लिए जिला समाहरणालय सभा कक्ष में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो 24 घंटे कार्य करता रहेगा. होली की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है. त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा. विशेष शाखा के पदाधिकारियों को भी सतर्क रहने व किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को देने को कहा गया है. दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सिविल सर्जन को अगले 48 घंटे सदर अस्पताल में एंबुलेंस, चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ की मुस्तैद व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये हैं. इसके साथ ही शराबबंदी का सख्ती से पालन कराने व जनहित से जुड़े विभागों जैसे पीएचइडी, विद्युत व अग्निशमन को निर्बाध सेवा प्रदान करने हेतु अलर्ट रहने को कहा गया है. = जरूरत पर इन महत्वपूर्ण नंबरों पर कर सकते हैं फोन = डीएम -9473191227,06189-222250 = एसपी- 9431822979,06189-223272 = डीडीसी- 9031071530 = अपर समाहर्ता-9473191228 = पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-8544428170 = एसडीएम भभुआ – 06189-223221-9473191229 = एसडीएम मोहनिया-06187-222281- 9473191230 = एसडीपीओ भभुआ-9431800097 = एसडीपीओ मोहनिया – 9431800096 = सिविल सर्जन – 9470003354 = बिजली विभाग – 7763814370 = अग्निशमन कैमूर- 8986365462

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >