Kaimur News : रामगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. वहीं, पुलिस ने एक इश्तहार वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार
संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने 375 एमएल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान सिसौड़ा गांव निवासी सूरज कुमार ठाकुर (20), पिता सत्येंद्र ठाकुर, तथा तेनुआ गांव निवासी धीरज कुमार (18), पिता सत्येंद्र ठाकुर और अंकित कुमार (18), पिता राजेश बिंद के रूप में हुई है.
पुलिस ने सिसौड़ा गांव के एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है. बरामद शराब को जब्त कर सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
इश्तहार वारंटी भी गिरफ्तार
इधर, पुलिस ने सादुल्लापुर गांव निवासी मोती साह (42), पिता सर्वजीत शाह को इश्तहार वारंटी के रूप में विधिवत गिरफ्तार किया. उसे थाना लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई से शराब से जुड़े मामलों में संलिप्त आरोपितों और फरार वारंटियों पर दबाव बढ़ा है. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
