टोल प्लाजा पर सड़क निर्माण के दौरान मजदूर का कटा पैर, घायल

टोल प्लाजा पर सड़क चौड़ीकरण का चल रहा कार्य

मोहनिया शहर.

गुरुवार को टोल प्लाजा पर सड़क निर्माण के दौरान सड़क काटते समय ग्राइंडर मशीन से एक मजदूर का पैर कट गया. जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. घायल मजदूर का प्राथमिक उपचार किया गया. घायल मजदूर प्रवेश पटेल बताया जाता है. जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा हैं. इसमें निर्माण कार्य को लेकर मजदूर सड़क काट रहा था. इसी दौरान ग्राइंडर मशीन से पैर कट गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद तत्काल घायल मजदूर को एनएचएआइ के एंबुलेंस से इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >