पता पूछने के बहाने महिला के गले से छीनी सोने की चेन, प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय शहर के वार्ड 15 स्थित इस्लामगंज मुहल्ले में पता पूछने के बहाने दो बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गये

इस्लामगंज में बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के वार्ड 15 स्थित इस्लामगंज मुहल्ले में पता पूछने के बहाने दो बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गये. इस मामले में पीड़ित महिला थाना पहुंच शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित महिला करमचट थाना के सिसवार गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी मीना देवी बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, महिला वर्तमान में वार्ड 16 सोन कमांड मोहल्ला मोहनिया में रहती हैं, जो रविवार की शाम बाजार करने के बाद इस्लामगंज मुहल्ले में किसी कार्य से जा रही थी, तभी अब्दुल्ला साड़ी दुकान से कुछ ही दूरी पर पीछे से आये दो बाइक सवार युवकों ने उनसे किसी व्यक्ति का पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों तेजी से फरार हो गये. महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक आरोपित आंखों से ओझल हो चुके थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को साथ लेकर आवेदन देने के लिए मोहनिया थाने पहुंचे. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी है, जिसमें दो बाइक सवार जाते हुए दिखायी दे रहे हैं. हालांकि, रात का समय होने के कारण गाड़ी का नंबर और चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >