विद्यार्थी परिषद ने पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

छात्रों से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग, लाइब्रेरी व कैंटीन का मुद्दा भी उठाया

छात्रों से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग, लाइब्रेरी व कैंटीन का मुद्दा भी उठाया भभुआ ग्रामीण. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ में प्राचार्य कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्री मांगें रखीं. धरने का मुख्य मुद्दा पिछले दिनों एक गैर-शैक्षणिक कर्मचारी द्वारा छात्रों के साथ दुर्व्यवहार व अभद्र भाषा का प्रयोग करना था. इसके अलावा परिषद ने कॉलेज लाइब्रेरी में नयी पुस्तकों की खरीदारी, कैंटीन का रेट लिस्ट जारी करने तथा अन्य छात्रहित से जुड़े मुद्दों को भी उठाया. कार्यकर्ता घंटों धरने पर बैठे रहे व प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते रहे. सीएफडी के प्रांत सह संयोजक अभय शुभम ने कहा कि छात्रों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी. नगर मंत्री आनंद राज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. बाद में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी शर्मा ने विद्यार्थियों से वार्ता की व उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने गेट पर तैनात कर्मियों की नियुक्ति में परिवर्तन करने तथा भविष्य में किसी भी छात्र के साथ दुर्व्यवहार नहीं होने की बात कही. इसके बाद धरना समाप्त हुआ. मौके पर अभिषेक शर्मा, सत्यम तिवारी, गोलू कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >