लटक रहे 11 हजार बिजली प्रवाहित तार में फंसा चरवाहे का गर्दन, हालत गंभीर

सोमवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप भैंस चराने के दौरान एक चरवाहा खेत के बीच झूलते करेंट प्रवाहित 11 हजार तार की चपेट में आ गया.

भभुआ सदर. सोमवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप भैंस चराने के दौरान एक चरवाहा खेत के बीच झूलते करेंट प्रवाहित 11 हजार तार की चपेट में आ गया. करेंट प्रवाहित तार में चरवाहे का गर्दन फंसने से वह बुरी तरह से झुलस गया. गंभीर हालत में इलाज के लिए चरवाहे युवक को भगवानपुर सीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख इमरजेंसी में तैनात डॉ अभिलाष चंद्रा ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. 11 हजार करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आया युवक भगवानपुर थानाक्षेत्र के उमापुर गांव निवासी बनारसी यादव का 22 वर्षीय बेटा अंगद यादव बताया जाता है. परिजनों ने बताया कि युवक सोमवार सुबह अपनी भैंस लेकर शाहपुर गांव की ओर चराने ले गया था. इसी दौरान सुबह 9 बजे अचानक चर रही भैंस भागने लगी, तो उन्हें रोकने के लिए युवक भी उनके पीछे दौड़ पड़ा. दौड़ने के दौरान ही अचानक झुके हुए पोल से लटक रहे 11 हजार करेंट प्रवाहित तार में उसकी गर्दन फंस गयी और युवक हाइवोल्टेज करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया. इसके बाद जब लोगों के माध्यम से परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो आनन फानन में झुलसे युवक को इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी लाया गया, जहां से रेफर किये जाने के बाद सदर अस्पताल लाया गया. यहां से स्थिति गंभीर देख रेफर किये जाने बाद परिजन युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी लेकर गये हैं. = चरवाहे को चिंताजनक स्थिति में किया गया हायर सेंटर रेफर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >