कैमूर में आलू-प्याज के भाव में आयी तेजी, सोना-चांदी स्थिर

कैमूर में आवक में कमी के चलते बाहर से आनेवाले आलू-प्याज के भाव में तेजी आ गयी है. मंडी में आज आलू जहां 100 रुपये की तेजी के साथ 1200 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा.

भभुआ.

कैमूर में आवक में कमी के चलते बाहर से आनेवाले आलू-प्याज के भाव में तेजी आ गयी है. मंडी में आज आलू जहां 100 रुपये की तेजी के साथ 1200 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा, तो प्याज का रेट भी 1400 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल रहा. इसके अलावा कैमूर में आज सोमवार को सोना चांदी मंडी में सोना-24 कैरेट-1,55000 प्रति 10 ग्राम,22 कैरेट-1,40000 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट-1, 20000 प्रति 10 ग्राम, चांदी-2,58000 प्रति किलो,चांदी के जेवर-2 हजार प्रति 10 ग्राम, चांदी के बर्तन-22 सौ रुपये प्रति दस ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से).वहीं अनाज व दालें प्रति क्विंटल में गेहूं-2200 – 2500,धान (सामान्य)- 1800 – 2100,चना-4800 –5400,मसूर- 5500 – 6200,अरहर-6500 –7500 रुपये रहा. जबकि तिलहन में सरसों-5000 –5800 और सब्जियों में आलू-1200 –1800,प्याज-1400 –2200 और टमाटर का भाव 1000 –2000 रूपये प्रति क्विंटल से शुरू हुआ है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में आलू में तेजी आ रही है आगे और भी दाम बढ़ेंगे. फिलहाल प्याज का रेट गिरने की संभावना है.शादी व्याह के सीजन की वजह से बाहर से आनेवाले सब्जियों में भी तेजी है.

रिपोर्ट : अमित कुमार सिन्हा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >