भभुआ सदर अस्पताल का ओपीडी आठ बजे से दोपहर तक

सदर अस्पताल में उमड़ी भीड़

भभुआ (कैमूर).

सोमवार को सदर अस्पताल भभुआ में एक सुबह सात बजे से मरीजों की भीड़ लगी रही. हालांकि, ओपीडी में डॉक्टर सुबह नौ बजे के बाद पहुंचे, तब जाकर ऑनलाइन पर्ची कटाये मरीजों का इलाज शुरू हुआ. सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सदर अस्पताल के ओपीडी में फिजिशियन डॉ अभिलाष चंद्रा, स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह, सर्जन डॉ धनंजय कुमार, डेंटिस्ट डॉ अविनाश बहादुर और आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सीतेश कुमार की ड्यूटी थी. लेकिन, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सीतेश कुमार छुट्टी पर थे. सुबह 9 बजे डॉक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज शुरू किया गया. उधर, सदर अस्पताल के इमरजेंसी में डॉ धनंजय कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहे.

रिपोर्ट : अमित कुमार सिन्हा B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >