नेवरास-डीहरा सड़क गड्ढों में तब्दील, आये दिन हो रहे हादसे

कैमूर व रोहतास जिले को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर राहगीरों का चलना दूभर

कैमूर व रोहतास जिले को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर राहगीरों का चलना दूभर कुदरा. प्रखंड मुख्यालय के नेवरास गांव से होते रोहतास जिले के करहगर तक जाने वाली नेवरास-डीहरा सड़क इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गयी है. कैमूर को रोहतास जिले से जोड़ने वाली इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे उभर आये हैं, जिससे यात्रियों के साथ-साथ वाहनों के आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है. सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क के टूटने से इस मार्ग पर यात्री बसों का परिचालन भी काफी कम हो गया है. इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का आना-जाना होता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क कैमूर के कई गांवों को जोड़ते हुए रोहतास जिले में प्रवेश करती है. इतनी महत्वपूर्ण सड़क की दुर्दशा देख लोगों में गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे स्थित गांवों के पास तो स्थिति और भी दयनीय हो गयी है. इन गांवों में सड़क के किनारे नाली की व्यवस्था नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर ही गिरता है, जिससे गर्मी के दिनों में भी जलजमाव का नजारा बना रहता है. वहीं, बारिश के दिनों में तो पूरी सड़क पर जलभराव हो जाता है. ग्रामीणों के अनुसार, सड़क इतनी जर्जर है कि बाइक चालक भी अक्सर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. मार्ग के खराब होने से प्रतिदिन स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगायी गयी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. शासन की इस बेरुखी से ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >