जल निकासी के अभाव में झील में तब्दील नसेज गांव की मुख्य सड़क

पंचायत प्रतिनिधियों व विभागीय सिस्टम की लापरवाही का दंश झेल रहे ग्रामीण

फोटो 10 झील बनी नसेज गांव की मुख्य सड़क # पंचायत प्रतिनिधियों व विभागीय सिस्टम की लापरवाही का दंश झेल रहे ग्रामीण कुदरा. प्रखंड क्षेत्र की देवराढ़ पंचायत के नसेज गांव की मुख्य सड़क इन दिनों जलजमाव से झील में तब्दील हो गयी है, जिससे ग्रामीणों सहित राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दरअसल, ऊंचे बने नाले के कारण नाले का पानी भी सड़क पर गिरकर जलजमाव का रूप ले चुका है. इसके साथ ही सड़क से ऊंचा बना नाला जगह-जगह ध्वस्त हो गया है. ग्रामीण अपने घरों के पास नाले में मिट्टी डालकर समतल रास्ता बना दिये हैं. ऐसे में सड़क पर जलजमाव के चलते बाइक चालक अक्सर पानी में गिरकर घायल हो जाते हैं. सड़क पर पानी लगने से सड़क भी तेजी से टूट रही है, जिससे वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. समस्या के समाधान के प्रति प्रशासन व जनप्रतिनिधि उदासीन दिख रहे हैं. ग्रामीण नीरज कुमार व मनोज कुमार का कहना है कि स्थानीय लोग वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं. जलजमाव के चलते इन दिनों गर्मी के दिनों में भी सड़क से चलना मुश्किल हो गया है, जबकि बारिश के दिनों में सड़क से पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं रहता है. अजित, पंकज व सोनू का कहना है कि सड़क के किनारे बना ऊंचा नाला वर्षों से जाम पड़ा है. नाली की साफ-सफाई को लेकर भी बार-बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से गुहार लगायी गयी, लेकिन अभी तक नाले की सफाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है. नसेज वासियों का कहना है कि इसी सड़क से विधायक, सांसद समेत बड़े-बड़े अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का काफिला गुजरता है, लेकिन किसी ने भी सड़क पर पसरे जलजमाव की समस्या के समाधान के प्रति कोई कदम उठाने की आवश्यकता नहीं समझी, जिससे स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के प्रति नाराजगी स्पष्ट दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >