पुलिया निर्माण के कारण बंदीपुर पेट्रोल पंप के पास लगा जाम

बंदीपुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच 319 ए के पुलिया निर्माण के दौरान एकल रास्ता होने के कारण काफी देर तक उक्त पथ से गुजरने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा.

रामगढ़. शुक्रवार की दोपहर बंदीपुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच 319 ए के पुलिया निर्माण के दौरान एकल रास्ता होने के कारण काफी देर तक उक्त पथ से गुजरने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा. निर्माण के दौरान वाहनों का परिचालन एक तरफ रोके जाने के कारण काफी देर तक मुख्य सड़क पर वाहन खड़े रहे, जिससे वाहन चालकों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में विलंब का सामना करना पड़ा. बताते चलें निर्माणाधीन पुलिया पर रात में किनारे मिट्टी भरे बोरे अवरोध व रेडियम की पट्टी नहीं लगाये जाने से हादसे की आशंका भी प्रबल हो गयी है. रात में मोहनिया बक्सर पथ पर गुजरने वाले वाहन कब गड्ढे में गिर जायें कहना मुश्किल है. इसे देखते हुए गोडसरा के समाजसेवी राधेश्याम यादव, विजय कुमार सिंह, पंकज सिंह, मुनेंद्र गुप्ता ने एनएच के अधिकारियों से निर्माणाधीन पुलिया के किनारे मिट्टी भरे बोरे व रेडियम युक्त पट्टी लगाने की मांग की है, जिससे रात में गुजर रहे वाहन चालक लाइट से खतरे को भांप सतर्क हो सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >