तीन माह पहले हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

तीन माह पहले हाइवा ट्रक के धक्के से घायल हुए 20 वर्षीय युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के समीप तीन माह पहले हाइवा ट्रक के धक्के से घायल हुए 20 वर्षीय युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक संजीव कुमार दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनसराय गांव का निवासी है. युवक की मौत होने की खबर धनसराय गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. दरअसल, यह घटना 25 जून 2025 को उस समय घटी थी, जब बाइक पर सवार होकर संजीव कुमार व अंकित कुमार बाइक की सर्विसिंग कराने मरहियां मोड़ जा रहे थे, तभी चिपली के पास एक हाइवा ट्रक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया था. घटना में संजीव व अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायलों का इलाज ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में चल रहा था, जिसमें इलाज के दौरान अंकित कुमार ठीक होकर अस्पताल से घर चला आया. लेकिन, संजीव कुमार की हालत गंभीर होने पर उसका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. संजीव कुमार की मौत की खबर जैसे ही धनसराय गांव पहुंची, महिलाओं की चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया. दुखद घटना को सुनकर काफी संख्या में रिश्तेदार व मित्र सहित आस पास के लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे, लेकिन परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >