विशेष शिविर लगाकर योजनाओं की दी गयी जानकारी

भभुआ प्रखंड क्षेत्र स्थित बहुअन, मीव पंचायत में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

भभुआ शहर. आंबेडकर समग्र योजना के तहत लगाये जा रहे विशेष विकास शिविर के तहत शनिवार को भभुआ प्रखंड क्षेत्र स्थित बहुअन, मीव पंचायत में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. यहां अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को सरकार की चलायी जा रही सभी 22 तरह की योजनाएं जैसे लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना आदि की जानकारी दी गयी. साथ ही शिविर में आये लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, आवास, बिजली कनेक्शन आदि का तुरंत बनाया गया, या भरे फॉर्म को जमा कर लिया गया, जो प्रक्रिया के बाद बनाया जायेगा. दरअसल, सरकार की चलायी जा रही अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विकास शिविर का आयोजन पंचायतों में 30 सितंबर तक किया जाना है. इसके लिए महादलित टोला में विशेष विकास शिविर लगाकर लोगों के बीच सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >