आज मैत्री क्रिकेट मैच से शुरू होगा जिले का स्थापना दिवस समारोह

शाम पांच बजे से जगजीवन स्टेडियम में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज

= शाम पांच बजे से जगजीवन स्टेडियम में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज = खेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले होंगे सम्मानित भभुआ. इस साल भी 17 मार्च को मनाये जाने वाला जिले का स्थापना दिवस समारोह आज से आरंभ हो जायेगा. दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह का आरंभ मंगलवार को एक मैत्री क्रिकेट मैच के साथ किया जायेगा. साथ ही शाम पांच बजे से जिला मुख्यालय के जगजीवन स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कराया जायेगा. जिला स्थापना दिवस के उत्सव को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन प्रशासनिक स्तर से कराया जाता है. इसमें सभी सरकारी भवनों, विद्यालयों, चौक चौराहों और प्रतिमाओं की विशेष सफाई और रंगरोगन किया जाता है. साथ ही सरकारी भवनों और प्रतिष्ठानों में विद्युत लाइट और दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था भी की जाती है. यहीं नहीं आम नागरिकों से भी अपील की गयी है कि वे अपने घरों को प्रकाशित करें. जानकारी के अनुसार, 17 और 18 मार्च को मनाये जाने वाले जिला स्थापना दिवस समारोह का आरंभ मंगलवार की सुबह आठ बजे से जिला मुख्यालय के सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के मैदान पर प्रशासन और मीडिया के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच से दिया जायेगा. इसके बाद शाम पांच बजे से जगजीवन स्टेडियम में जिलावासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाना भी शुरू कर देंगे. इस कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा आदिवासी कलाकार आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति करेंगे. यह कार्यक्रम रात नौ बजे तक अनवरत जारी रहेगा. इसी तरह जिला स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए लिच्छवी भवन में रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता, लोक गीत, लोक नृत्य और सुगम संगीत के कार्यक्रम के साथ खेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के प्रतिभावान व्यक्तियों और छात्र तथा छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा. इसी मौके पर अधौरा प्रखंड मुख्यालय के खेल मैदान में आदिवासी जनजातियों के परंपराओं और समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से आद्री महोत्सव का भी आयोजन कराने का एजेंडा रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >