चैता कार्यक्रम में देर रात तक झूमते रहे श्रोता

प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्म बाबा बढ़ा के प्रांगण में गुरुवार की देर शाम पूर्णमासी के अवसर पर चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

नुआंव. प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्म बाबा बढ़ा के प्रांगण में गुरुवार की देर शाम पूर्णमासी के अवसर पर चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बलिया के प्रसिद्ध कलाकार संतोष पांडेय तथा कैमूर के नंदन यादव ने अपने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रोता देर रात तक झूमते नजर आये. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पप्पू खरवार ने रामगढ़ विधायक सतीश कुमार सिंह यादव उर्फ पिंटू यादव को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया. विधायक द्वारा भी सभी कलाकारों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शुरू होकर देर रात करीब 12 बजे तक चला. इस दौरान पंचायत के पूर्व बीडीसी हलचल यादव को समिति सदस्य मनीष तिवारी व रिंकू खरवार ने सम्मानित किया. मौके पर चंदन यादव, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र राय, श्रीनिवास कुम्हार, बंधन यादव, गौतम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला, जहां आसपास के गांवों से आये बच्चे, बुजुर्ग व युवा देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय व उत्साहपूर्ण बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >