अधौरा बाजार में बंदरों के आने से लोगों में दहशत

जंगल से भटककर दर्जनों की संख्या में आये बंदर कभी किसी की छत पर, तो कहीं पेड़ों पर या दुकानों पर नजर आ रहे हैं

अधौरा. प्रखंड अंतर्गत अधौरा प्रखंड कार्यालय परिसर व मुख्य बाजार में तीन दिनों से जंगल से भटककर दर्जनों की संख्या में आये बंदर कभी किसी की छत पर, तो कहीं पेड़ों पर या दुकानों पर नजर आ रहे हैं. स्थिति यह है कि बंदरों के आतंक से दुकानदार व लोग सहित गांव के बच्चों में भी काफी डर का माहौल हो गया है. हालांकि, अभी तक किसी तरह के क्षति की खबर तो नहीं है, लेकिन बंदरों के उछल कूद से बिजली के तार कई जगह टूट गये हैं. वहीं, बच्चे भी बंदरों को भगाने के लिए ढेला पत्थर से मार रहे हैं, जिससे वे कभी भी हमलावर भी हो सकते हैं. बंदरों ने बाजार में आतंक मचा रखा है, जिससे खासकर दुकानदार व घर के बुजुर्ग व महिलाएं सहमी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >