खेलने के दौरान कुआं में गिरने से किशोर की मौत

धेनुआ गांव के सोनू सिंह खरवार का पुत्र बबलू कुमार उम्र सात वर्ष अपने अन्य दोस्तों के साथ सोमवार की सुबह आठ बजे गांव के पश्चिम डोहर की तरफ खेलने गया था

अधौरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत बडवानकला पंचायत के धेनुआ गांव के सोनू सिंह खरवार का पुत्र बबलू कुमार उम्र सात वर्ष अपने अन्य दोस्तों के साथ सोमवार की सुबह आठ बजे गांव के पश्चिम डोहर की तरफ खेलने गया था, जहां इसी डोहर में एक कुआं था. इसी कुआं पर बैठ कर अन्य साथियों के साथ खेलने लगा, तभी खेलने के दौरान ही किसी तरह पैर फिसलने से कुएं में गिर गया. कुएं में गिरता देख अन्य साथी दौड़ते हुए गांव में आये और गांव के लोगों को सारी बात बतायी कि बबलू कुएं में गिर गया है. इतना सुनते ही गांव के लोग दौड़ते-भागते घटनास्थल पर पहुंचे. कुछ लोग कुआं में कूद कर खोजने लगे, कुएं में डूबे बच्चे के मिलते ही आनन फानन में बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद बच्चे काे मृत घोषित कर दिया गया. बच्चे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता व अन्य परिजन अस्पताल परिसर में ही दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे. इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही. इसके बाद माता-पिता ने मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने घर ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >