बाराती बस व दूल्हे की गाड़ी को रोककर रात के अंधेरे में टैक्स वसूली, जांच के आदेश

कुदरा नगर पंचायत में प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप

कुदरा नगर पंचायत में प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप नगर पंचायत ने ठेकेदार को थमाया नोटिस, टेंडर रद्द करने की दी चेतावनी कुदरा. स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में शहर में प्रवेश के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है. इस मामले का खुलासा सोशल मीडिया पर वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद हुआ, जिसके बाद अब विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है. हालांकि, वायरल वीडियो का प्रभात खबर पृष्ठी नहीं करता है. जानकारी के अनुसार, कुदरा नगर पंचायत में भभुआ रोड ओवरब्रिज के समीप कुछ लोग बाराती बस व दूल्हे के वाहन से अवैध वसूली कर रहे हैं. करीब एक मिनट 17 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाराती बस को रोककर उससे टैक्स लिया जा रहा है. इतना ही नहीं, बगल में खड़ी दूल्हे की कार से भी कथित रूप से वसूली की जा रही है. वीडियो में मौजूद कर्मी द्वारा रसीद दिये जाने की बात भी सामने आ रही है. सबसे हैरानी की बात यह है कि यह वसूली देर रात में की जा रही थी. अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया है. जिस व्यक्ति को वसूली का टेंडर दिया गया था, उसे बुलाकर नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि भविष्य में इस तरह का मामला दोबारा सामने आया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि नियम के अनुसार, रात में किसी भी वाहन से वसूली नहीं करनी है, साथ ही शहर में प्रवेश करने वाले निजी वाहनों से भी वसूली का कोई प्रावधान नहीं है. इसके बावजूद नियमों की अवहेलना कर वसूली की जा रही है. क्या कहती हैं इओ इस संबंध में कुदरा नगर पंचायत की इओ उजाली राज ने बताया कि अवैध वसूली के मामले की जानकारी मिली है. जिस व्यक्ति को टेंडर दिया गया है, उसे कार्यालय बुलाया गया था व उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. मामले की पूरी जांच की जा रही है व दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >