कैमूर: बिहार विद्या साथी ऐप से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, घर बैठे विद्यार्थियों को मिलेगी 24x7 मुफ्त लाइव क्लास

बिहार सरकार ने विद्यार्थियों के लिए विद्या साथी ऐप लॉन्च किया है। अब छात्र घर बैठे मनपसंद शिक्षकों से 24/7 निशुल्क शिक्षा और एआई आधारित लर्निंग का लाभ उठा सकेंगे।

Kaimur News : मुख्यमंत्री बिहार सरकार सम्राट चौधरी की ओर से पटना के संकल्प सभागार में सोमवार को सरस्वती विद्या मॉडल स्कूलों के लिए बिहार विद्या साथी ऐप के शुभारंभ कार्यक्रम का जिला स्तर पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रसारण कराया गया. डीएम के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया.

घर बैठे मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

प्रशासन के अनुसार, बिहार विद्या साथी ऐप राज्य के मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर बैठे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी बेहतर शिक्षा का समान अवसर मिल सकेगा.

पसंद के शिक्षक से पढ़ सकेंगे विद्यार्थी

ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा मिलेगी. कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे और सातों दिन निशुल्क लाइव शिक्षकों की सुविधा उपलब्ध होगी. पढ़ाई के दौरान पाठ से जुड़ी किसी भी समस्या का निशुल्क और त्वरित समाधान भी किया जाएगा.

AI टूल्स से मिलेगी पर्सनलाइज्ड लर्निंग की सुविधा

बिहार विद्या साथी ऐप में एआई टूल्स के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्सनलाइज्ड लर्निंग की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी. इसके जरिए विद्यार्थियों की जरूरत और सीखने की गति के अनुसार पढ़ाई को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

अधिकारी और विद्यार्थियों ने देखा लाइव कार्यक्रम

जिला स्तर पर आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में डीएम कैमूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी और सरकारी कर्मियों ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम को रुचि के साथ देखा. प्रशासन ने इस पहल को शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की दिशा में अहम कदम बताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >