कैमूर में 17 से 22 अगस्त तक लगेगा विशेष बिजली बिल सुधार शिविर, गलत बिल से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

कैमूर में 17 से 22 अगस्त तक विशेष बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर उपभोक्ताओं को बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान का अवसर प्रदान करेगा. गलत रीडिंग, बिल में त्रुटियों और बकाया राशि जैसी समस्याओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है.

Kaimur Electricity Bill Correction Camp: ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव के कैमूर दौरे के दौरान विद्युत व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं की समीक्षा के बाद जिले में विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. ऊर्जा सचिव के निर्देश और जिला प्रशासन के सहयोग से दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ की ओर से यह शिविर 17 से 22 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा.

शिविर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल भभुआ के अंतर्गत आने वाले सभी अवर विद्युत प्रमंडल एवं शाखा कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस को लगाया जाएगा. इसमें उपभोक्ता बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

इन समस्याओं की दर्ज करा सकेंगे शिकायत

विशेष शिविर में गलत मीटर रीडिंग, औसत या अत्यधिक बिजली बिल, बकाया राशि, उपभोक्ता के नाम अथवा पते में त्रुटि, टैरिफ संबंधी समस्या तथा बिजली विपत्र में अन्य किसी प्रकार की त्रुटि की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी. विभाग की ओर से शिकायतों के त्वरित निराकरण के साथ उपभोक्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा.

कैमूर पर्यटन के बारे में जानने के लिए क्लिक करें

ऊर्जा सचिव ने की थी विद्युत व्यवस्था की समीक्षा

ऊर्जा सचिव अजय यादव के कैमूर भ्रमण के दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, कुटीर ज्योति योजना, लो-वोल्टेज, कृषि फीडर, औद्योगिक विद्युत कनेक्शन और बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई थी. इसी क्रम में उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया गया.

कैमूर के बारे में जानने के लिए क्लिक करें

निर्धारित अवधि में कार्यालय पहुंचने की अपील

विद्युत विभाग और जिला प्रशासन ने जिले के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने संबंधित अवर विद्युत प्रमंडल या शाखा कार्यालय पहुंचकर बिजली बिल से जुड़ी शिकायत दर्ज कराएं और विशेष शिविर का लाभ उठाएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >