आठ लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

एवती नदी पुल से स्थानीय पुलिस ने 8.4 लीटर शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है

नुआंव. सोमवार की दोपहर एवती नदी पुल से स्थानीय पुलिस ने 8.4 लीटर शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित सत्येंद्र चौधरी पिता शिवपूजन बिंद ग्राम बिंदपुरवा का रहने वाला है. थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार द्वारा गोरिया नदी पुल के पास की तलाशी के दौरान आरोपित के पास से 48 बोतल देसी शराब बरामद की गयी है. मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >