Kaimur News : कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव से मंगलवार को पुलिस ने चार लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सकरी गांव निवासी स्व. दुलारचंद साह के पुत्र कृष्णा साह के रूप में हुई है.
अलग-अलग जगहों से शराब सेवन के आरोप में पांच गिरफ्तार
वहीं, शराब सेवन के विरुद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुदरा गांव निवासी उमाशंकर पासवान के पुत्र मनीष पासवान, सूरज प्रसाद के पुत्र गोलू कुमार, रामपुर निवासी कपिल चौधरी के पुत्र लालबहादुर चौधरी, मिस्री चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी और घटाव निवासी गोवर्धन नोनिया के पुत्र विद्या नोनिया के रूप में हुई है.
मेडिकल जांच में शराब सेवन की हुई पुष्टि
पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के लिए भेजा. जांच के दौरान सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई. बताया जाता है कि सभी शराब का सेवन कर शोरगुल कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी.
Also Read : कैमूर में शराब मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑटो से 24.660 लीटर अंग्रेजी शराब समेत बीयर बरामद
कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गये
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गयी. मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
