गली के विवाद में बढारी गांव में सगी बहनों के साथ जमकर मारपीट, हालत गंभीर

पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से किया हमला, सिर पर वार से लहूलुहान

• पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से किया हमला, सिर पर वार से लहूलुहान भभुआ सदर. नुआंव थाना क्षेत्र के बढारी गांव में गली में आने-जाने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सगी बहन रही दो महिलाओं के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार, बढारी निवासी मिट्ठू यादव की पत्नी रूनी देवी व विनोद यादव की पत्नी रेणु देवी, जो आपस में सगी बहनें हैं, का गांव के ही पट्टीदारों के साथ गली के उपयोग को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. शनिवार की सुबह इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये. बताया जाता है कि पहले कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया. आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस दौरान दोनों बहनों के सिर पर वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोगों व परिजनों ने तत्काल दोनों घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है.घायल रेणु देवी ने बताया कि शनिवार सुबह उनके परिवार व पट्टीदारों के बीच गली के उपयोग को लेकर विवाद हो रहा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया व लाठी-डंडों से पीटकर उन्हें घायल कर दिया. घटना की सूचना नुआंव थाना पुलिस को दी गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी व मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है व आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों के अनुसार, गली के उपयोग को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >