भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा भभुआ ग्रामीण. शहर स्थित भूपेश कॉलेज के समीप अंबरीश चतुर्वेदी के मकान परिसर में गिरजा शंकर चतुर्वेदी व शैल देवी के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ. कलशयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व कन्याएं शामिल हुईं. श्रद्धालु गाजे-बाजे व कीर्तन-भजन के साथ अखलाशपुर बस स्टैंड स्थित नागा बाबा पोखरा पहुंचे, जहां बनारस से आये आचार्य डॉ उदय शंकर ओझा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी करायी गयी. इसके बाद श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गयी. पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा. कलशयात्रा में अर्चना चतुर्वेदी, अनिल कुमार, चतुर्वेदी अवनीश, कुमार जैनेंद्र, रतीश, सतीश, निशिकांत, रजनीकांत सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे. आयोजक गिरजा शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि भागवत कथा के आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है. उन्होंने कहा कि यह कथा सात से 13 मई तक चलेगी. कथा सुनने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. कथा स्थल पर भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >