युवती से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, सात लोगों पर केस दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है.

चैनपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में युवती के परिवार वालों के साथ भी मारपीट किये जाने की बात कही गयी है. मामले को लेकर पीड़ित युवती की मां ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर सात लोगों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है. दिये आवेदन में महिला ने बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद थी. इसी दौरान शाम के समय सात लोग वहां पहुंचे और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगे. आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने युवती के साथ बदसलूकी की तथा उसके कपड़े भी फाड़ दिये. इतना ही नहीं, युवती के गले से सोने की चेन भी छीन लिया गया. महिला के अनुसार, जब उसने और उसके परिवार के लोगों ने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में महिला को भी चोटें आयी हैं. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की, जिससे वह भी घायल बताया गया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया पीड़ित पक्ष से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >