कुदरा बाईपास नहर में शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी, निकला बछड़ा

मंगलवार को भभुआ शहर के कुदरा बाईपास रोड में स्थित नहर में कपड़े में लिपटे एक शव के देखे जाने से हलचल मच गयी

भभुआ सदर. मोहनिया और रामगढ़ को विभाजित करनेवाली दुर्गावती नदी में फेंके दो सूटकेस में मानव अंगों के मिलने की सनसनी अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को भभुआ शहर के कुदरा बाईपास रोड में स्थित नहर में कपड़े में लिपटे एक शव के देखे जाने से हलचल मच गयी और सूचना फैलते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. इसी बीच जुटे लोगों ने इसकी सूचना नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को दे दी. सूचना पर तत्काल पुलिस कुदरा बाईपास रोड से सोनहन बस स्टैंड में जानेवाली सर्विस सड़क पर पहुंची. यहां नहर के पानी में उपलाये शव को जब बाहर निकाला गया, तो शव मृत बछड़े का निकला. उसे किसी द्वारा कफन के साथ पानी में प्रवाहित किया गया था. इधर, किसी व्यक्ति के शव की जगह बछड़े का शव पाये जाने से पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >