मॉडल स्कूल महेसुआ का एसडीओ ने किया निरीक्षण

भभुआ के महेसुआ स्थित मॉडल स्कूल का एसडीओ अमित कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था और साफ-सफाई में सुधार के कड़े निर्देश दिए हैं।

भभुआ ग्रामीण. भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को भभुआ प्रखंड के महेसुआ स्थित मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई, शैक्षणिक व्यवस्था व सरकार की ओर से निर्धारित मानकों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कुछ कमियां पायी गयीं, जिन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया.

साथ ही विद्यालय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मॉडल स्कूल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इन विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन शिक्षकों की अलग से नियुक्ति की गयी है. उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय-समय पर मॉडल स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की नियमित जांच करें, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायी जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjeet kr patel

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >