गैस सिलिंडर की जरूरतों को लेकर एसडीएम ने मैरिज लॉन व बैंक्वेट हॉल संचालकों के साथ की बैठक

शादियों के सीजन से पहले प्रशासन अलर्ट, गैस किल्लत व डीजे पर सख्त निर्देश

शादियों के सीजन से पहले प्रशासन अलर्ट, गैस किल्लत व डीजे पर सख्त निर्देश भभुआ सदर. एलपीजी गैस की चल रही भारी किल्लत के बीच 14 अप्रैल के बाद वैवाहिक लगन भी शुरू होने वाला है. आगामी शादी समारोहों में पड़ने वाली गैस की जरूरतों को लेकर शुक्रवार को भभुआ एसडीएम अमित कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र में संचालित मैरिज लॉन और बैंक्वेट हॉल आदि संचालकों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान एसडीएम ने संचालकों से बुकिंग किये गये वैवाहिक कार्यक्रम में पड़ने वाली गैस की जरूरतों के बारे में पूछा. संचालकों से पूछा गया कि बुकिंग के अनुसार उन्हें कितने कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की जरूरत पड़ेगी, ताकि जरूरत के अनुसार प्रशासन पूर्व से ही इसका इंतजाम करा सके. गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते गैस की काफी किल्लत हो चली है. घरेलू गैस तो उपलब्ध हो जा रहा है, लेकिन कॉमर्शियल गैस नहीं मिलने से हर अनिश्चितता का माहौल है. इसी को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा आने वाले वैवाहिक कार्यक्रम से पूर्व लोगों को खासकर शादी-विवाह वाले घरों व लॉन व बैंक्वेट हॉल संचालकों को पैनिक स्थिति से बचाने के लिए पहले से व्यवस्था करने में लग गयी है. = वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी बैंक्वेट हॉल मालिक और मैरिज लॉन संचालकों को निर्देश दिया है कि अपने प्रतिष्ठान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखें. क्योंकि बड़ी घटना होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाता है. ऐसी स्थिति में कई बार प्रतिष्ठान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहे होते हैं. उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि परिसर के अंदर सभी सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करा लिया जाये. उन्होंने बताया कि रात 10 बजे के बाद डीजे का उपयोग किसी भी स्थिति में नहीं किया जायेगा. इसके अलावा यातायात व्यवस्था के सुचारू ढंग से संचालन हेतु वाहन पार्किंग की समस्या के समुचित निराकरण, कचरा प्रबंधन, आतिशबाजी तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में एसडीएम व एसडीपीओ के अलावा डीएसओ सहित लॉन व बैंक्वेट हॉल मालिक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >