कैमूर : सावठ हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, सैलून में दाढ़ी बनवाते अली को पुलिस ने दबोचा

कैमूर जिले में सावठ गांव में खेत में घास काट रहे वृद्ध आबिद अली की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मुस्लिम अली को गिरफ्तार किया है. आरोपी सैलून में दाढ़ी बनवा रहा था, तभी उसे पकड़ा गया. इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हुई हैं.

Kaimur Savath Murder Case : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव में खेत में घास काट रहे वृद्ध आबिद अली की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार की शाम दुर्गावती बाजार से मुस्लिम अली को पकड़ा. वह एक सैलून में दाढ़ी बनवा रहा था, तभी पुलिस को उसके वहां मौजूद होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस हत्याकांड में मृतक के पुत्र अर्शिद अली के बयान पर दुर्गावती थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है.

खेत में घास काटने के दौरान वृद्ध को घेरा था

सावठ गांव निवासी आबिद अली 23 जुलाई 2026 को अपने खेत में पशुओं के लिए घास काट रहे थे. इसी दौरान गांव के ही अकबर अली, उसके पुत्र आलम शाह अली, अब्दुल कलाम और आमिर अली के अलावा मुस्लिम अली, नूरजहां बीवी, रिजवाना खातून और मरजिन खातून ने कथित तौर पर उन्हें चारों तरफ से घेर लिया.

नवादा में स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, धर्मशीला देवी अस्पताल हुआ सील-रजिस्ट्रेशन भी रद्द; पूर्व मंत्री के बेटे की मौत से जुड़ा है मामला

आरोप है कि इसके बाद सभी लोगों ने आबिद अली पर लाठी, रॉड और चाकू से हमला कर दिया. हमले में आबिद अली के जांघ, कमर, उंगली और सिर में गंभीर चोटें आई थीं. शरीर से काफी खून निकल जाने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.

आरोपी को भगा रहे थे

घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके पुत्र अर्शिद अली घटनास्थल की ओर दौड़े. वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आरोपी आबिद अली को मृत समझकर मौके से भाग रहे थे.

अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद पुलिस की गाड़ी से गंभीर रूप से घायल आबिद अली को दुर्गावती अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया.

पॉलिटेक्निक छात्रों की बल्ले-बल्ले: गया में आज से रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्लेसमेंट ड्राइव शुरू, 2000 छात्रों को 4 लाख तक का मिलेगा पैकेज

परिजन आबिद अली को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतक के पुत्र अर्शिद अली ने दुर्गावती थाने में आवेदन देकर घटना में शामिल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की और दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. इनमें सावठ गांव निवासी नूरजहां बीवी, पति अकबर अली और रिजवाना खातून, पिता अकबर अली शामिल हैं.

इसके बाद पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और तलाश कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि सावठ हत्याकांड का नामजद आरोपी मुस्लिम अली दुर्गावती बाजार में मौजूद है और एक सैलून की दुकान पर दाढ़ी बनवा रहा है.

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तत्काल सैलून पहुंची और मुस्लिम अली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

देशभक्ति के रंग में रंगा जहानाबाद, ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में गीतों से गूंज उठा अब्दुल बारी नगर भवन; भावुक हुए दर्शक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मैनुदीन शाह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >