कर्मनाशा में पट्टीदारों के हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, खेत से काम खत्म कर लौट रहा था घर

बिहार के कर्मनाशा क्षेत्र से जमीनी विवाद की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें 60 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस की तैनाती की गई है.

Kaimur Man Killed in Land Dispute : कर्मनाशा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुराने जमीनी विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली. दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव में गुरुवार को पट्टीदारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 60 वर्षीय आबिद अली की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

मृतक की पहचान सावठ गांव निवासी आबिद अली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गांव में उनका अपने ही पट्टीदार अकबर अली से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. पहले भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हो चुकी थी, लेकिन इस बार मामला जानलेवा साबित हुआ.

रास्ते में घेरकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को आबिद अली अपने खेत से काम खत्म कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अकबर अली और उनके परिजनों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. लाठी-डंडों से किए गए हमले में आबिद अली गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया.

Kaimur News : इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान आबिद अली ने दम तोड़ दिया. इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में गम और आक्रोश का माहौल फैल गया.

Crime News : गांव में पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सावठ गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >